परिजनों को बिना बताए घर से निकले थे बच्चे, आरपीएफ और चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपने के लिए किया संपर्क
भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग स्टाफ के एक कर्मचारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दो बच्चों को सुरक्षित संरक्षण दिलाने की पहल की। दोनों बच्चे उत्तर प्रदेश के कानपुर क्षेत्र के निवासी हैं और घर पर बिना बताए निकल आए थे। टीटीई देवेंद्र कुमार तिवारी ने 6 नवंबर को प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर बच्चों को देखा और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।
रेलवे के अनुसार, तिवारी ने मामले की जानकारी भोपाल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के प्रभारी को पत्र के माध्यम से दी। उन्होंने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द कर सुरक्षित रूप से उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के परिजनों और कानपुर पुलिस से भी संपर्क किया, ताकि उनकी पहचान और परिवार तक पहुंचाने की प्रक्रिया में समन्वय बना रहे।
भोपाल मंडल रेल प्रशासन ने टीटीई देवेंद्र कुमार तिवारी की इस पहल की सराहना की है। रेलवे के अनुसार, यह घटना रेलकर्मियों की सतर्कता के साथ उनके सामाजिक दायित्व और मानवीय संवेदनशीलता को भी दर्शाती है।
