Uncategorized

पमरे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राज्य मुख्यालय समिति की बैठक संपन्न

भोपाल । पश्चि मध्य रेल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राज्य मुख्यालय द्वारा सोमवार 29 अप्रैल 2024 को राज्य मुख्य आयुक्त/वरि.उप महाप्रबंधक पंकज शर्मा की अध्यक्षता में कार्य योजना समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य मुख्यालय के साथ-साथ तीनों मंडलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा वर्ष 2024-25 में आयोजित होने वाली गतिविधियों की रूप रेखा तैयार की गई।
बैठक में जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडल द्वारा वर्ष 2023-24 में आयोजित गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट एवं सेंसस पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
राज्य मुख्य आयुक्त ने पश्चिम मध्य रेल पर स्काउट्स एवं गाइड्स की संख्या बढ़ाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि मंडलों पर रेल काॅलिनियों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को अधिक से अधिक जोड़ा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्काउट एवं गाइड संगठन का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक क्षमताओं का विकास करना है जिससे कि वे जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी पूर्ण क्षमताओं के साथ स्थानीय, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योगदान कर सके। स्काउट एवं गाइड आंदोलन युवाओं के लिए भेद-भाव के बिना मानवता की सेवा करने का मौका प्रदान करता है।
बैठक में मुख्य रूप से राज्य आयुक्त/स्काउट एवं सीटीई अनुप कुमार, राज्य आयुक्त/गाइड एवं सीएमएस डाॅ. निर्मला गुप्ता, राज्य सचिव एवं उप मुख्य सतर्कता अधिकारी सौरव कुमार, राज्य खजांची/उप वित्त सलाहकार एवं मुलेधि महेश कुमार, संयुक्त राज्य सचिव/ उप वित्त सलाहकार एवं मुलेधि नम्रता कैड़ा, मुख्यालय आयुक्त/रोवर एवं उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/राजपत्रित राहुल विश्वकर्मा, जिला मुख्य आयुक्त/अपर मंडल रेल प्रबंधक/जबलपुर संजय कुमार सिंह, जिला मुख्य आयुक्त/अपर मंडल रेल प्रबंधक/भोपाल रशिम दिवाकर, जिला मुख्य आयुक्त/अपर मंडल रेल प्रबंधक/कोटा आर.आर.के सिंह उपस्थित थे।
बैठक को सफल बनाने में सहायक सचिव जी.के.नंदनवार, राज्य संगठन आयुक्त रंजन कुमार सिंह, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त/स्काउट अमीनुद्दीन अंसारी, सहायक राज्य क्वार्टर मास्टर अमित पटेल ने अहम योगदान दिया।

Related Articles