अजमेर मंडल में दोहरीकरण कार्य: भोपाल मंडल से गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनें प्रभावित, कुछ ट्रेनें रहेंगी रद्द

भोपाल। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में अजमेर–चंदेरिया रेलखंड पर झड़वासा–बांदनवाड़ा और सिंगावल स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते भोपाल मंडल से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

गाड़ी संख्या 08611 संतरागाछी–अजमेर स्पेशल 14, 21 और 28 सितंबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 08612 अजमेर–संतरागाछी स्पेशल 17 और 24 सितंबर 2026 तथा 1 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।

बांदनवाड़ा स्टेशन पर नहीं होगा ठहराव

गाड़ी संख्या 19711 जयपुर–भोपाल एक्सप्रेस 6 से 8 अक्टूबर 2026 तक बांदनवाड़ा स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

गाड़ी संख्या 19712 भोपाल–जयपुर एक्सप्रेस 6 से 8 अक्टूबर 2026 तक बांदनवाड़ा स्टेशन पर अस्थायी रूप से ठहराव नहीं करेगी।

Exit mobile version