भोपाल में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 44 प्रकरणों में 12,500 रुपये जुर्माना

भोपाल, 26 अगस्त। नगर निगम के स्वास्थ्य अमले ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खुले में कचरा फेंकने और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अलग-अलग जोन के वार्डों में की गई कार्रवाई के दौरान 44 प्रकरण दर्ज कर 12,500 रुपये का जुर्माना और स्पॉट फाइन वसूला गया।

नगर निगम के अनुसार कार्रवाई हानिकारक बायो-मेडिकल वेस्ट सार्वजनिक स्थान पर फेंकने, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने, थूकने, सीएंडडी वेस्ट और भवन निर्माण सामग्री सार्वजनिक स्थान पर रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ की गई।

स्वास्थ्य अमले ने संबंधित लोगों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया और भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने की हिदायत दी। नगर निगम ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है।

Exit mobile version