विट्ठल मार्केट 40 दुकान व्यापारी कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का स्वागत

भोपाल, 21 अगस्त 2026। विट्ठल मार्केट 40 दुकान व्यापारी कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय उपाध्याय ‘मुन्ना भैया’ सहित सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता सहित पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्य संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड द्वारा विकसित करीब 46 वर्ष पुराना विट्ठल मार्केट 40 दुकान व्यापारियों की मेहनत, एकजुटता और पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। नई कार्यकारिणी के सामने व्यापारियों के हितों की रक्षा के साथ बाजार के विकास, बेहतर व्यवस्थाओं और व्यापारी एकता को मजबूत करने की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, बाजार में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार और व्यापार के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना नई कार्यकारिणी की प्राथमिकताओं में होना चाहिए। आपसी समन्वय और एकजुटता से विट्ठल मार्केट को और अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाया जा सकता है।

नई कार्यकारिणी में ये पदाधिकारी

समिति की नवीन कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष अजय उपाध्याय ‘मुन्ना भैया’, उपाध्यक्ष मोहम्मद अमीन, सचिव मोहन सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष मोलचंद देवनानी, उपकोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता और संयुक्त सचिव मोहम्मद आबिद खान शामिल हैं।

इसके अलावा संरक्षक सदस्य मोहन सिंह नेगी तथा सदस्य महेंद्र भार्गव, इंदरजीत कपूर, मोहन गुरनानी और सागर देवनाथ मौजूद रहे। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और बाजार के विकास, व्यापारी हितों के संरक्षण तथा समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Exit mobile version