State

भोपाल कॉन्ट्रैक्टर कपिल शर्मा हत्याकांड का खुलासा: वेब सीरीज से प्रेरित होकर की गई हत्या, पांच साल पुराने कर्मचारी ने ही रची थी साजिश

देहात एसपी प्रमोद सिन्हा ने किया बड़ा खुलासा, 24 दिन बाद पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

भोपाल। राजधानी के सुखीसेवनिया थाना क्षेत्र में 6 जुलाई को कार में मिले शव के मामले में भोपाल पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। कॉन्ट्रैक्टर कपिल शर्मा की हत्या उनके ही पुराने कर्मचारी दीपक साहू और उसके जीजा पप्पू द्वारा की गई थी। हत्या की योजना एक वेब सीरीज देखकर बनाई गई, और घटना को अंजाम देने से पहले दोनों ने साथ में शराब पी थी।

हत्या का सिलसिला: शराब, झगड़ा और फिर साजिश

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी दीपक साहू, पिछले 5 वर्षों से कपिल शर्मा के गोदाम में काम कर रहा था। कई महीनों से वह वेतन बढ़ाने की मांग कर रहा था, लेकिन जब कपिल ने इसे अनसुना किया तो दीपक ने अपने जीजा के साथ मिलकर हत्या की योजना बना डाली। घटना वाले दिन कपिल को बातचीत के बहाने सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां पहले उसे रस्सी से गला घोंटकर मारा गया, फिर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई।

हत्या के बाद लूटा गया सामान

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने कपिल शर्मा के पास से गले की चेन, मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर और 9,000 रुपए नकद लूट लिए और शव को कार में छोड़कर फरार हो गए।

जांच कैसे पहुंची आरोपियों तक?

भोपाल पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल केस को सुलझाने के लिए SIT (विशेष जांच टीम) का गठन किया था। सीसीटीवी फुटेज मुखबिरों की सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। दीपक साहू पर 10,000 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पुष्टि हुई कि कपिल शर्मा की धारदार हथियार से हत्या

Related Articles