भोपाल। पुलिस उपायुक्त जोन-2 एवं बागसेवनिया थाना की टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए चोरी की दो घटनाओं का पर्दाफाश किया और लगभग 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान बरामद किया। इस कार्रवाई में शामिल आरोपियों के कब्जे से दो वाहन और ताला तोड़ने का टॉमी भी जप्त किया गया।
घटनाओं का संक्षिप्त विवरण
1. फरियादी – विष्णु पारीक
32 वर्षीय विष्णु पारीक ने रिपोर्ट दी कि शादी के बाद 17 दिसंबर 2025 को वह और परिवार देवास गए थे। 23 दिसंबर को लौटने पर पाया कि उनके घर का मैन गेट टूटा हुआ था और घर में रखे ज्वैलरी और कीमती सामान चोरी हो गए थे। चोरी में उनकी पत्नी और माताजी के सोनें-चांदी के आभूषण शामिल थे।
2. फरियादी – विजय मोहन चौधरी
63 वर्षीय विजय मोहन चौधरी ने बताया कि 9 सितंबर 2025 को परिवार के साथ बिहार गए थे और 17 सितंबर को घर का ताला टूटा पाया गया। घर में रखे सामान की चोरी हुई थी।
कार्यवाही का विवरण
पुलिस ने लगभग 50 सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण किया और किरायेदारों एवं मुखबिरों से प्राप्त जानकारी के आधार पर संदिग्ध राहुल उर्फ सत्यम केवट, आयुष विश्वकर्मा, अंकुश अहिरवार, विशाल विश्वकर्मा, विशाल पवार को हिरासत में लिया।
आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की और चोरी की गई ज्वैलरी एवं अन्य सामान बरामद किया गया।
चोरी में उपयोग किए गए दो वाहन और टॉमी भी जप्त किए गए।
चोरी के सोने-चांदी के आभूषण नर्मदापुरम के सराफा बाजार में बेचे गए, दोनों सराफा संचालकों को आरोपी बनाया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. राहुल उर्फ सत्यम केवट, 23 वर्ष, रायसेन
2. विशाल विश्वकर्मा, 20 वर्ष, भोपाल
3. अंकुश अहिरवार, 19 वर्ष, भोपाल
4. विशाल पवार, 27 वर्ष, बैतूल
5. आयुष विश्वकर्मा, 25 वर्ष, नर्मदापुरम
6. कृष्णकांत सोनी, 37 वर्ष, नर्मदापुरम
7. अण्णा साहेब, 41 वर्ष, नर्मदापुरम
सराहनीय भूमिका
निरीक्षक अमित सोनी, सउनि वीरमणि पाण्डेय, सउनि मनोज शर्मा, प्रआर सर्वेश भदौरिया, प्रआर मोहन दीक्षित, प्रआर महेश सोनी, प्रआर नीतिन खरे, प्रआर विष्णु दुबले, आर सत्यभान गुर्जर, आर सुजीत तिवारी, आर अवतार गुर्जर, आर अभय यादव, आर सुभाष तोमर, आर सोनू शर्मा, आर आशीष, आर योगेन्द्र और तकनीकी सहायता में भूपेन्द्र उईके एवं जितेंद्र की भूमिका सराहनीय रही।
इस कार्रवाई से यह साबित होता है कि भोपाल पुलिस का सतर्कता और मुखबिर तंत्र अपराध नियंत्रण में प्रभावी है, और चोरी एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
12 लाख रुपये के चोरी का माल बरामद, सात आरोपियों को गिरफ्तार
