इटारसी होकर चलेगी सिलीगुड़ी–पनवेल अमृत भारत ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी नई साप्ताहिक सेवा

भोपाल। रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिलीगुड़ी जंक्शन से पनवेल जंक्शन के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा प्रारंभ की जा रही है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशन इटारसी जंक्शन से होकर गुजरेगी, जिससे मध्यप्रदेश के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

17 जनवरी 2026 से शुरू होगी इनॉगरल विशेष सेवा

नई अमृत भारत ट्रेन की उद्घाटन (इनॉगरल) विशेष सेवा 17 जनवरी 2026 को सिलीगुड़ी जंक्शन से पनवेल जंक्शन के लिए चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 01032 सिलीगुड़ी जंक्शन–पनवेल जंक्शन अमृत भारत विशेष ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन सिलीगुड़ी से दोपहर 13:44 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए, अगले दिन सतना – 15:00 बजे, कटनी – 17:05 बजे, जबलपुर – 18:30 बजे, पिपरिया – 20:50 बजे, इटारसी – 22:40 बजे पहुंचेगी और तीसरे दिन सुबह 11:30 बजे पनवेल जंक्शन पहुंचेगी।

नियमित साप्ताहिक सेवा भी होगी शुरू

रेल मंत्रालय द्वारा इस रूट पर नियमित सेवा के रूप में गाड़ी संख्या 11031/11032 पनवेल–अलीपुरद्वार–पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक आधार पर संचालित की जाएगी। यह ट्रेन भी पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

नियमित सेवा का समय-सारणी

11031 पनवेल–अलीपुरद्वार एक्सप्रेस
प्रत्येक सोमवार सुबह 11:50 बजे पनवेल से प्रस्थान कर बुधवार दोपहर 13:50 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी।

11032 अलीपुरद्वार–पनवेल एक्सप्रेस
प्रत्येक गुरुवार भोर 04:45 बजे अलीपुरद्वार से चलकर शनिवार सुबह 05:30 बजे पनवेल पहुंचेगी।

Exit mobile version