State

महिलाओं का सम्मान और भागीदारी समाज के विकास की आधारशिला : महापौर मालती रॉय

भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों की 60 महिलाओं का सम्मान

भोपाल। भोपाल की महापौर Malti Rai ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनकी सक्रिय भागीदारी किसी भी समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ नई पीढ़ी को भी प्रेरित करते हैं।

महापौर मालती रॉय राजधानी में महिला सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिवाय सोशल क्लब एवं उन्मुक्त गगन एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं।

समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, संस्कृति, उद्यमिता तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया। महापौर ने आयोजकों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं के योगदान को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अनीता आर्य, सुरेखा कांबले, डॉ. स्वाति श्रीवास्तव, प्रिया शर्मा, ममता सक्सेना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस सम्मान समारोह का आयोजन शिवाय सोशल क्लब की पारुल शर्मा तथा उन्मुक्त गगन एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष अर्चना पाण्डेय के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

अतिथियों ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए इसे महिला सम्मान, सामाजिक एकता और सेवा भावना को बढ़ावा देने वाला सराहनीय प्रयास बताया।

भोपाल में शिवाय सोशल क्लब और उन्मुक्त गगन एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 60 महिलाओं का सम्मान किया गया। महापौर मालती रॉय ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

Related Articles