State

वार्ड 33 के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक सबनानी

नागरिकों से किया संवाद, विकास कार्यों की जानकारी दी और आगामी योजनाओं के लिए मांगे सुझाव

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 33 में सोमवार को दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। महापौर परिषद के सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद आरके सिंह बघेल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान विधायक सबनानी ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से संवाद कर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी साझा की और आगामी योजनाओं के लिए सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे त्योहार समाज में एकता और आपसी सद्भाव बढ़ाने का अवसर देते हैं। इससे समाज और राष्ट्र मजबूत होते हैं।

सबनानी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी हैं। आने वाले समय में कई बड़े निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे, जिनसे क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राय, विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा, एल्डरमैन प्रमोद पोरघंटलवाल, मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles