मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आतंकवाद का पुतला फूंका, पाकिस्तान के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

भोपाल। पहलगाम में निर्दोष हिन्दू पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के खिलाफ मध्यप्रदेश शिक्षक संघ (Madhya Pradesh Shikshak Sangh Protest) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए आतंकवाद का पुतला दहन (Effigy Burning Against Terrorism) किया। रविवार सायं 7 बजे 5 नम्बर बस स्टॉप दुर्गा पेट्रोल पंप के सामने शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यालय के बाहर यह आक्रोश सभा आयोजित की गई।
प्रदर्शन की शुरुआत में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर (Dr. Kshatraveer Singh Rathore) ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुस्लिम आतंकियों (Islamic Terrorists) ने धर्म पूछ कर हिन्दू पर्यटकों (Hindu Tourists Killing) पर गोलियां बरसा कर जो बर्बरता दिखाई है, उसे देश कभी माफ नहीं करेगा। डॉ. राठौर ने चेताया कि अब देश में छिपे छद्म आतंकी भी सावधान हो जाएं, क्योंकि अब उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा।
व्यापारी भाइयों से भी किया गया सहभागिता का आह्वान
आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए डॉ. राठौर ने पाँच नम्बर मार्केट के सभी दुकानदार भाइयों (Appeal to Shopkeepers) से भी प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। इसके बाद बड़ी संख्या में शिक्षक संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए और रैली निकालकर पाकिस्तान (Pakistan Condemned for Terrorism) और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला जलाया।
वक्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
आक्रोश सभा को भोपाल जिला अध्यक्ष नागेश पांडे (Nagesh Pandey), संगठन मंत्री अरुण विश्वकर्मा (Arun Vishwakarma), और वरिष्ठ शिक्षक कार्यकर्ता गुरदयाल रजक (Gurdayal Rajak) ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई (Demand for Strong Action Against Terrorism) की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
इस पूरे कार्यक्रम का संचालन मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया टोली के वरिष्ठ सदस्य विकास सिंह चौहान (Vikas Singh Chauhan) ने किया। सभा में भारी संख्या में शिक्षकों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता का संदेश दिया।





