
भोपाल, 19 जून। राजधानी भोपाल में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने एक चाकूबाज आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे की धारदार तलवार बरामद की है।
पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल के निर्देश पर शहर में चाकूबाजों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्त जोन-3 के निर्देशन में कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 और सहायक पुलिस आयुक्त शाहजहांनाबाद अनुभाग के मार्गदर्शन में थाना शाहजहांनाबाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
संदिग्धों की चेकिंग के दौरान मिली सफलता
पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 की शाम वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान काला पाइप, मदर इंडिया कॉलोनी, शाहजहांनाबाद क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला।
पुलिस ने संदेही अरशद उर्फ बब्बा पिता अकरम मौलाना (28 वर्ष), निवासी भूत बंगला के पास, एलजी शोरूम के सामने, मदर इंडिया कॉलोनी, शाहजहांनाबाद भोपाल की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे की धारदार तलवार बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ थाना शाहजहांनाबाद में अपराध क्रमांक 345/26 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से हथियार खरीदने और बेचने के संबंध में पूछताछ कर रही है।
आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं 13 मामले
गिरफ्तार आरोपी की पहचान:
अरशद उर्फ बब्बा पिता अकरम मौलाना, उम्र 28 वर्ष
निवासी- मदर इंडिया कॉलोनी, शाहजहांनाबाद, भोपाल
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में मारपीट, गाली-गलौज और अड़ीबाजी सहित 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
तलवार बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे की धारदार तलवार जब्त की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी गंभीर वारदात की तैयारी में था और अवैध हथियार के उपयोग तथा उसके स्रोत की जांच की जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी , सहायक उप निरीक्षक रमाशंकर खरे, आरक्षक खेम सिंह जाट, आरक्षक प्रदीप शर्मा और आरक्षक दीपेंद्र सिंह बघेल की सराहनीय भूमिका रही।





