भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक आधार पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार श्रीमती अनुपमा चौहान (आरआर 2006) को जिला पंचायत शाजापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद से स्थानांतरित कर अपर कलेक्टर, जिला हरदा बनाया गया है।
श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी (आरआर 2007) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सीधी से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शाजापुर पदस्थ किया गया है।
इसी तरह श्री मेहताब सिंह गुर्जर (आरआर 2008) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रीवा से स्थानांतरित कर उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं श्री गणेश कुमार जायसवाल (आरआर 2012), जो वर्तमान में अपर संचालक, जनसंपर्क संचालनालय, भोपाल के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बैतूल बनाया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत किए गए इन स्थानांतरणों के बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना होगा।
