ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों के लिए खुशखबरी: इटारसी होकर गुजरेगी उधना–दानापुर–उधना समर स्पेशल ट्रेन

भोपाल । रेल प्रशासन ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक और बड़ी सौगात दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 09053/09054 के अंतर्गत उधना–दानापुर–उधना ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 2025 (01-01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है, जो मध्यप्रदेश के प्रमुख रेलवे जंक्शन इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी।
09053 उधना से दानापुर समर स्पेशल ट्रेन – ट्रेन टाइमिंग और रूट डिटेल्स
ट्रेन संख्या: 09053
प्रस्थान स्टेशन: उधना जंक्शन
प्रस्थान समय: 14 अप्रैल 2025 को सुबह 06:45 बजे
इटारसी आगमन: 14 अप्रैल को शाम 18:30 बजे
गंतव्य स्टेशन: दानापुर
दानापुर आगमन: 15 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:45 बजे
यह ट्रेन मार्ग में चल्थान, बर्डोली, नंदुरबार, अमलनेर, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर ठहरेगी।
09054 दानापुर से उधना समर स्पेशल ट्रेन – वापसी यात्रा विवरण
ट्रेन संख्या: 09054
प्रस्थान स्टेशन: दानापुर
प्रस्थान समय: 15 अप्रैल 2025 को शाम 16:10 बजे
इटारसी आगमन: 16 अप्रैल को दोपहर 12:20 बजे
गंतव्य स्टेशन: उधना
उधना आगमन: 16 अप्रैल 2025 की रात 22:30 बजे
वापसी में भी यह ट्रेन उपरोक्त सभी स्टेशनों पर समान ठहराव करेगी।
Itarsi से गुजरने वाली ग्रीष्मकालीन ट्रेनों में शामिल
यह ट्रेन भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले इटारसी जंक्शन से होकर गुजरने वाली प्रमुख ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों में से एक है। यह विशेष ट्रेन गर्मियों में Udhna to Danapur Train Route पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है।





