State

कटनी में ज्वेलर्स की दुकान में 12 करोड़ के सोने की चोरी, दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 12 करोड़ रुपए कीमत का सोना चोरी कर लिया। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए दुकान की दीवार में सेंध लगाई और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान में रखा सोना लेकर फरार हो गए।

घटना का पता चलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। चोरी की बड़ी रकम को देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। दुकान और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। इतनी बड़ी मात्रा में सोने की चोरी से व्यापारियों में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी गए सोने की वास्तविक मात्रा और कीमत का आकलन किया जा रहा है।

Related Articles