
रेलवे ने बढ़ते यात्री भार को देखते हुए की विशेष ट्रेन की घोषणा
भोपाल । होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने धनबाद-नासिक रोड-धनबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी, जिससे इस रूट के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
धनबाद – नासिक रोड – धनबाद स्पेशल ट्रेन (03397/03398) का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 03397 धनबाद – नासिक रोड विशेष ट्रेन
प्रस्थान: धनबाद स्टेशन से 21, 25, 28 मार्च 2025 को रात 23:00 बजे
इटारसी आगमन: अगले दिन रात 20:50 बजे
गंतव्य: नासिक रोड स्टेशन, तीसरे दिन सुबह 07:00 बजे
गाड़ी संख्या 03398 नासिक रोड – धनबाद विशेष ट्रेन
प्रस्थान: नासिक रोड से 24, 27 मार्च 2025 को सुबह 08:55 बजे
इटारसी आगमन: रात 21:20 बजे
गंतव्य: धनबाद स्टेशन, अगले दिन रात 21:00 बजे
रूट और प्रमुख स्टॉपेज:
धनबाद, बोकारो, पतरातू, बरकाकाना, डालटनगंज, गढ़वा रोड, रेनुकूट, चोपन, सिंगरौली, बरगवां, ब्यौहारी, कटनी साउथ, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड और नासिक रोड।
यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस निरस्त
दक्षिण पूर्व रेलवे के संत्रागाछी स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली निम्नलिखित ट्रेनों को निरस्त किया गया है:
गाड़ी संख्या 20971 (उदयपुर – शालीमार एक्सप्रेस) – 10 मई 2025 को निरस्त
गाड़ी संख्या 20972 (शालीमार – उदयपुर एक्सप्रेस) – 11 मई 2025 को निरस्त





