जिला शिक्षा केन्द्र में अनियमितताओं के विरोध में शिक्षक संघ का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा केन्द्र भोपाल में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में सोमवार को जिला परियोजना समन्वयक सिद्धार्थ जैन को ज्ञापन सौंपकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

संघ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर के निर्देश पर भोपाल महानगर इकाई ने यह ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिला शिक्षा केन्द्र में व्याप्त कथित अनियमितताओं पर रोक लगाने और जिम्मेदार कर्मचारियों को हटाने की मांग की गई।

ज्ञापन के वाचन के बाद जिला परियोजना समन्वयक सिद्धार्थ जैन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं की जांच कर उनका शीघ्र समाधान किया जाएगा।

यह ज्ञापन भोपाल संभाग अध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष अवनीश श्रीवास्तव, कोलार तहसील अध्यक्ष अशोक जाट, फंदा विकासखंड सचिव लखन सिंह सैंगर, कोलार तहसील सचिव मनीष यादव तथा मीडिया प्रभारी हीरानंद नरवरिया शामिल रहे।

Exit mobile version