State

ईपीएस-95 पेंशनर्स को 7500 रुपए पेंशन और मेडिकल सुविधा देने की मांग

भोपाल। राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने ईपीएस-95 पेंशनर्स को वादे के अनुसार 7500 रुपए मासिक पेंशन, महंगाई भत्ता (डीए) और मेडिकल सुविधा देने की मांग की है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक राउत, मध्यप्रदेश अध्यक्ष शशिभान सिंह भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा और आरए धारकर ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय श्रम मंत्री तथा केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) के सभी सदस्यों से पेंशनर्स के हित में जल्द घोषणा करने की अपील की है। समिति का कहना है कि पेंशनर्स को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए न्यूनतम पेंशन के साथ महंगाई भत्ता और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

Related Articles