State

निगम ने सरयू सरोवर पार्क में छठ पूजा के लिए तैयार किए कुंड

भोपाल, 11 नवम्बर. छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर है जहां इस पर्व को मनाने वाले अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं. वहीं नगर निगम ने भी छठ पूजा को देखते हुए अयोध्या नगर स्थित सरयू सरोवर पार्क में सर्वसुविधायुक्त विशेष कुंड विकसित किये हैं. निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार द्वारा छठ महापर्व के अवसर पर किये जाने वाले कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित बनाने हेतु दिए हैं. जिसके परिपालन में निगम पुराने एवं परंपरागत छठ कुंडों/घाटों की रंगाई-पुताई, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत तथा अन्य आवश्यक सिविल कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कर रहा है. वहीं वार्ड 68 के अंतर्गत अयोध्या नगर सरयू सरोवर पार्क में नवीन छठ कुंड विकसित किये गये हैं. पूर्व में एक कुंड की व्यवस्था थी अब इसे बड़ाकर दो कर दी गई है साथ ही पार्क को भी आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है. छठ मैया की पूजा हेतु विकसित नवीन कुंडों में लगभग 5 हजार से अधिक श्रद्धालुजन सुगमता के साथ छठ पूजा कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे.

Related Articles