ग्वालियर के थाटीपुर थाने के बाहर धरने पर बैठी भीम आर्मी की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा सैनी की दूसरी महिला से हुई झड़प

थाने के बाहर दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, पुलिस ने कराया बीच-बचाव
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के थाटीपुर थाने के बाह


र उस समय हंगामा मच गया, जब धरने पर बैठी भीम आर्मी युवा क्रांति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा सैनी और वहां से गुजर रही दूसरी महिला के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
जानकारी के अनुसार, राधा सैनी किसी पुराने मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर थाने के बाहर धरने पर बैठी थीं। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक महिला से उनकी किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों महिलाओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
थाने के बाहर अचानक हुए हंगामे को देखकर पुलिसकर्मी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों महिलाओं को अलग कर बीच-बचाव किया और स्थिति को संभाला।
घटना के दौरान थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।





