State

संपत्तिकर जमा नहीं करने पर दो संपत्तियों पर कुर्की और सीलिंग की कार्रवाई

भोपाल, 11 नवंबर. नगर निगम ने संपत्तिकर और अन्य करों का भुगतान नहीं करने वाले दो बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्तियां कुर्क और सील कर दीं। दोनों पर कुल 11 लाख 53 हजार 322 रुपए का कर बकाया था. निगम के जोन-10 के अमले ने वार्ड-42 के जिंसी क्षेत्र स्थित भवन क्रमांक 17ए के मालिक गोविंदराम ज्ञानचंदानी पर कार्रवाई की. उन पर संपत्तिकर और अन्य करों के 10 लाख 58 हजार 588 रुपए बकाया थे. राशि जमा नहीं करने पर निगम ने मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के तहत भवन के पूरे हिस्से को अधिग्रहित कर सील कर दिया. इसी तरह वार्ड-45 की अरेरा कॉलोनी ई-1 स्थित भवन क्रमांक 203 के मालिक प्रमोद तामोट पर 94 हजार 734 रुपए बकाया होने पर संपत्ति कुर्क की गई. निगम अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई से पहले दोनों बकायादारों को नोटिस जारी कर भुगतान का मौका दिया गया था, लेकिन राशि जमा नहीं करने पर यह कदम उठाया गया. निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सभी मदों में राजस्व वसूली तेज करने और बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Related Articles