State

भोपाल मंडल में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस

भोपाल** । आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भोपाल रेल मंडल में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और ध्वज को सलामी दी। इसके बाद, उन्होंने रेल सुरक्षा बल (RPF) द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परेड का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल के संदेश का वाचन किया और वर्ष 2023-24 में पश्चिम मध्य रेल की उपलब्धियों और प्रदर्शन की जानकारी दी। उन्होंने मंडल के सभी रेलकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भोपाल मंडल के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर टीम भावना से काम किया है। इस दौरान उन्होंने राजस्व अर्जन, कर्मचारी कल्याण, संरक्षा, सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर अनुरक्षण, और ट्रेन परिचालन से जुड़े सभी कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। यह उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। श्री त्रिपाठी ने ऐसे सभी रेलकर्मियों का सम्मान और आभार व्यक्त किया।

समारोह में रेल सुरक्षा बल, स्काउट्स, और गाइड्स की टुकड़ी द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल थे।

इस अवसर पर पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, भोपाल मंडल की अध्यक्षा श्रीमती गुंजन त्रिपाठी और अन्य सदस्याएं, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) श्री के. एल. मीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रश्मि दिवाकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजय सिंह, और अन्य शाखा अधिकारी एवं रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles