State

3 नवंबर को नीलम पार्क में सफाई कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी धरना

8 से 10 हजार कर्मचारियों के जुटने की संभावना, मांगें पूरी नहीं होने पर 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल

भोपाल। सफाई कर्मचारियों और अन्य कर्मचारी वर्गों की लंबित मांगों को लेकर 3 नवंबर को भोपाल के नीलम पार्क में प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन 7262 के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झांझोट के नेतृत्व में होने वाले प्रदर्शन में 8 से 10 हजार कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है।

प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झांझोट ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपने अधिकारों और मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर 4 नवंबर से प्रदेश की सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

उन्होंने सफाई कर्मचारियों, वाहन चालकों और अन्य कर्मचारी संगठनों से धरने में शामिल होने की अपील की।

Related Articles