State

14 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को वरिष्ठ पद पर पदोन्नति, तीन का तबादला

भोपाल। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी संवर्ग के 14 अधिकारियों को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया है। इसके साथ ही तीन अधिकारियों की पदोन्नति के बाद नई पदस्थापना भी की गई है। विभाग ने 23 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

पदोन्नत अधिकारियों को वेतनमान 42700-135100 (पे मैट्रिक्स लेवल-10) में पदोन्नति दी गई है। इनमें अरुणेश कुमार पटेल, सोनू तिवारी, लोकेंद्र सिंह, राकेश प्रसाद त्रिपाठी, बसंत दत्त शर्मा, भोराज सिंह धाकड़, संदीप पाटिल, कमलेश दयावर, जगदीश प्रसाद लववंशी, दीपाली कांगे, पुरुषोत्तम भंडुरिया, किरण मुक्त श्रीवास्तव, रेखा सोनी और बने सिंह देवलीया शामिल हैं।

वहीं हीरालाल अवास्या को खरगोन से अलीराजपुर, शशि भारतीय को बैतूल से टीकमगढ़ और कमलेश डावर को बुरहानपुर से नरसिंहपुर पदस्थ किया गया है। ये पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की गई हैं।

पदोन्नति आदेश 11 नवंबर 2026 से प्रभावी होंगे। अधिकारियों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा। विभागीय जांच या अनुशासनात्मक कार्रवाई की स्थिति में पदोन्नति निरस्त करने का प्रावधान भी आदेश में रखा गया है।

इसके अलावा, विभाग ने पदोन्नति सूची में अनुसूचित जनजाति श्रेणी में दर्ज मुकुंदलाल झारिया की पदोन्नति त्रुटिवश होने पर तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी है। उनके विभागीय पदक्रम में अनुसूचित जाति श्रेणी दर्ज होने के आधार पर यह संशोधन किया गया है।

Related Articles