लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक में तीन प्रमुख मांगों पर निर्णय

दीपावली से पहले वेतन भुगतान और जनवरी से महंगाई भत्ता देने की मांग, 13 नवंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

भोपाल। मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की केंद्रीय प्रबंध समिति एवं विभागीय समितियों की बैठक 31 अक्टूबर को कर्मचारी भवन, गीतांजलि चौराहा, भोपाल में आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर तीन प्रमुख मांगों पर निर्णय लिया गया।

संघ ने आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत चतुर्थ श्रेणी, दैनिक वेतनभोगी एवं अंशकालीन कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग की। संघ ने कहा कि दीपावली से पहले कर्मचारियों को वेतन मिलना चाहिए।

इसके अलावा पेंशनरों को जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ देने की मांग की गई। चतुर्थ श्रेणी से सहायक ग्रेड-3 में पदोन्नति के शासनादेश का सभी जिलों में शीघ्र क्रियान्वयन करने की मांग भी उठाई गई।

संघ ने निर्णय लिया कि मांगों पर आदेश जारी नहीं होने पर 13 नवंबर को दोपहर 1 से 3 बजे तक सतपुड़ा भवन के पास कर्मचारी एकत्रित होकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में प्रांत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version