शाहपुरा में घर के बाहर वारदात, बाइक सवार दो बदमाशों ने हाथ से छीना फोन
भोपाल। राजधानी के शाहपुरा इलाके में वरिष्ठ पत्रकार और एएनआई संवाददाता संदीप सिंह के साथ लूट की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाश उनके घर के बाहर से हाथ में पकड़ा करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। वारदात के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
