जन्मदिन पर बच्चों के बीच बांटी खुशियां, पढ़ाई की सामग्री दी

गौतम नगर बस्ती में मानवाधिकार संरक्षण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

भोपाल। मानवाधिकार संरक्षण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने अपना जन्मदिन सेवा और मानवता के नाम समर्पित करते हुए गौतम नगर बस्ती में बच्चों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री वितरित की गई। साथ ही केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं और बिस्कुट सहित अन्य खाद्य सामग्री भी बांटी गई।

कार्यक्रम में बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, पारिवारिक परिस्थितियों और भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली गई। उन्हें शिक्षा का महत्व समझाते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस पहल के जरिए संदेश दिया गया कि व्यक्तिगत खुशियों को जरूरतमंदों के साथ साझा करने से उनका महत्व और बढ़ जाता है। हेमा गुप्ता ने कहा कि सच्ची खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है। ऐसे छोटे प्रयास समाज में सहयोग, समानता और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में डॉ. शोभा गुप्ता, समता अग्रवाल, शुभ्रा गुप्ता, हेमा गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version