State

अवैध शराब की तस्करी रोकने पहुंचे टीआई को ट्रक से कुचला, मौके पर मौत

खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी ने नेमावर रोड हाईवे पर तस्करी रोकने के लिए की थी कार्रवाई; ट्रक चालक पर जानबूझकर वाहन चढ़ाने का आरोप

खातेगांव। देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब की तस्करी रोकने पहुंचे थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलने के कारण मौत हो गई। घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के अनुसार, खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी पुलिस टीम के साथ नेमावर रोड हाईवे पर अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस टीम शराब का परिवहन कर रहे ट्रक की जांच कर रही थी। आरोप है कि चेकिंग के दौरान ट्रक चालक ने बेखौफ होकर टीआई दिलीप पुरी पर ट्रक चढ़ा दिया।

हादसे में थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ट्रक चालक और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Related Articles