मेरठ में निकाह के बाद टूटा रिश्ता: मौलाना की दाढ़ी से नफरत, पत्नी को देवर से हुआ प्यार, 3 महीने पहले घर छोड़ भागी

मेरठ, । उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला वैवाहिक विवाद सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है। मामला मेरठ निवासी मौलाना शाकिर और उनकी पत्नी अर्शी से जुड़ा है, जिनका सिर्फ 7 महीने पहले ही निकाह हुआ था।
निकाह के बाद जब अर्शी ससुराल पहुंची, तो उसे अपने शौहर मौलाना की शक्ल और दाढ़ी से ही नफरत हो गई। अर्शी को सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का शौक था, जबकि मौलाना धार्मिक प्रवृत्ति के थे। अर्शी को मौलाना की दाढ़ी से बदबू आती थी, यही नहीं, पहली रात से ही उसने मौलाना से दूरी बना ली।
निकाह टूटा, प्यार देवर से हुआ
चार महीने की शादीशुदा जिंदगी में अर्शी केवल दो महीने ससुराल में रही, लेकिन इस दौरान वह अपने देवर साबिर के करीब आ गई। दोनों में इश्क़ हुआ और करीब 3 महीने पहले अर्शी देवर के साथ घर छोड़कर फरार हो गई।
मौलाना लगा रहे हैं दर-दर की ठोकरें
अब मौलाना शाकिर हर रोज पुलिस थाने के चक्कर काट रहे हैं। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक अर्शी का कोई सुराग नहीं मिला है। मौलाना का दावा है कि उन्होंने निकाह निभाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पत्नी का रुझान शादी के बजाय सोशल मीडिया और देवर की ओर ज्यादा रहा।






