National
शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में पहली गिरफ्तारी, स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल हिरासत में

मुंबई* – शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। पाटिल की भूमिका को लेकर लंबे समय से जांच चल रही थी, और अब उन्हें हिरासत में लिया गया है। इस घटना ने राज्य में काफी हड़कंप मचा दिया था, और इस गिरफ्तारी से मामले में आगे की कार्रवाई की उम्मीद है।