Lifestyle

भोपाल में पहली बार होगा “वेलोसिटी नाइट रन 2026”, 6 जून को टीटी नगर स्टेडियम में दौड़ेगी फिटनेस की नई रफ्तार

युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देने की पहल

भोपाल। राजधानी भोपाल में फिटनेस और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से  द्वारा पहली बार “वेलोसिटी नाइट रन 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष नाइट रन 6 जून 2026 को  में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर के रनर्स, फिटनेस प्रेमी, खिलाड़ी और युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

रात्रिकालीन वातावरण में आयोजित होने वाला यह अनूठा आयोजन प्रतिभागियों को रोशनी से जगमगाते स्टेडियम में दौड़ने का रोमांचक अनुभव प्रदान करेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम के प्रति प्रेरित करने तथा खेल भावना और अनुशासन को बढ़ावा देना है।

1 घंटे, 2 घंटे और 3 घंटे की श्रेणियों में होगी प्रतियोगिता

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में 1 घंटे, 2 घंटे एवं 3 घंटे की विभिन्न रनिंग श्रेणियां रखी गई हैं, ताकि प्रतिभागी अपनी शारीरिक क्षमता और तैयारी के अनुसार इसमें शामिल हो सकें। सभी प्रतिभागियों को रन शुरू होने से 30 मिनट पूर्व रिपोर्टिंग करना अनिवार्य होगा। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार की लेट एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी।

सुरक्षित और व्यवस्थित आयोजन के लिए विशेष व्यवस्था

रन के दौरान प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम में विभिन्न रंगों की ट्रैक लेन निर्धारित की जाएंगी। इसके अलावा परिसर में विशेष फिटनेस एवं रनिंग जोन भी विकसित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों को बेहतर खेल अनुभव मिल सके।

युवाओं को प्रेरित करेगा आयोजन

विश्वविद्यालय की प्रो चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि “वेलोसिटी नाइट रन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने वाली प्रेरणादायी पहल है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने, आत्मविश्वास विकसित करने और अनुशासित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।”

वहीं विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी ने कहा कि संस्थान सदैव विद्यार्थियों और युवाओं के समग्र विकास के लिए खेल, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करता रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रतिभागियों को फिटनेस के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा, टीम स्पिरिट और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का अनुभव भी प्रदान करेगा।



Related Articles