Business

एसबीआई कार्ड और गूगल पे ने लॉन्च किया ‘गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड’, UPI पेमेंट पर भी मिलेंगे रिवॉर्ड्स

नई दिल्ली, 30 जुलाई। SBI Card और Google Pay ने मिलकर नया ‘गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड’ लॉन्च किया है। यह को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड रोजमर्रा के खर्चों पर रिवॉर्ड्स, आसान भुगतान और डिजिटल अकाउंट मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा।

कंपनी के अनुसार, ग्राहक इस कार्ड के लिए सीधे गूगल पे ऐप से आवेदन कर सकेंगे, वहीं बिल भुगतान, रिवॉर्ड्स रिडीम करने और कार्ड प्रबंधन की सुविधा भी ऐप के भीतर मिलेगी।

कार्ड की प्रमुख विशेषताएं

हर ₹500 के खर्च पर रिवॉर्ड स्टार्स कमाने का मौका।

सालभर में 18,000 स्टार्स तक अर्जित किए जा सकते हैं।

1 स्टार = ₹1 के बराबर, जिसे गूगल पे पर भुगतान या वाउचर के लिए रिडीम किया जा सकता है।

अंतिम बकाया राशि को ईएमआई में बदलने की सुविधा।

रुपे और वीज़ा दोनों नेटवर्क पर उपलब्ध।

रुपे कार्ड को UPI से लिंक कर सीधे यूपीआई भुगतान किया जा सकेगा।

गूगल पे पर टैप-टू-पे सुविधा भी उपलब्ध होगी।

वेलकम और माइलस्टोन बेनिफिट

पहला गूगल पे भुगतान करने पर ₹500 का वेलकम गिफ्ट।

ज्वाइनिंग शुल्क जमा करने पर ₹500 मूल्य के स्टार्स।

एक बिलिंग साइकिल में ₹15,000 खर्च करने पर हर ₹500 पर 4 स्टार तक।

₹30,000 से अधिक खर्च करने पर हर ₹500 पर 8 स्टार तक।

शुल्क

कार्ड का ज्वाइनिंग और वार्षिक शुल्क ₹499 (कर अतिरिक्त) रखा गया है।

यदि कार्डधारक एक वर्ष में ₹1 लाख खर्च करता है, तो अगले वर्ष का नवीनीकरण शुल्क माफ कर दिया जाएगा।

एसबीआई कार्ड की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सलिला पांडे ने कहा कि यह कार्ड ग्राहकों को बेहतर डिजिटल भुगतान अनुभव देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं गूगल पे के वरिष्ठ निदेशक शरथ बुलुसु ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य डिजिटल क्रेडिट को यूपीआई भुगतान जितना आसान और सुविधाजनक बनाना है।

Related Articles