BusinessNational

ग्वालियर जिले में आकाशीय बिजली से नागरिकों की मृत्यु पर मुख्यमंत्रि ने व्यक्त किया शोक, परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर जिले के भितरवार विकासखंड के ग्राम पंचायत करहिया में आकाशीय बिजली गिरने से चार नागरिकों की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिजनों को आरबीसी 6/4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इसके अलावा, घायलों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मृतकों में पप्पू परमार (45 वर्ष), कूक्कू तिवारी (50 वर्ष), हरि सिंह कुशवाहा (30 वर्ष), और बल्लू कुशवाहा (24 वर्ष) शामिल हैं। घायल उदयभान कुशवाहा (24 वर्ष) का ग्वालियर में इलाज जारी है।

इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री का शोक संदेश और सहायता के निर्देश राहत प्रदान करने के प्रयास में महत्वपूर्ण हैं। ताजा अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

Related Articles