Business

पीएनबी और डिजिटल इंडिया भाषिणी में समझौता, अब कई भारतीय भाषाओं में मिलेगी एआई आधारित बैंकिंग सेवा

बहुभाषी एआई तकनीक से डिजिटल बैंकिंग होगी अधिक सुलभ, आवाज और टेक्स्ट दोनों माध्यमों से मिलेंगी सेवाएंनई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने बहुभाषी डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (DIBD) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता नई दिल्ली स्थित पीएनबी के कॉर्पोरेट कार्यालय में संपन्न हुआ।समझौते के तहत भाषिणी की उन्नत बहुभाषी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक को पीएनबी के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। इसके बाद ग्राहक आवाज (Voice) और टेक्स्ट दोनों माध्यमों से कई भारतीय भाषाओं में बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान पीएनबी के कार्यपालक निदेशक एम. परमसिवम, डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमिताभ नाग तथा पीएनबी के डिजिटल बैंकिंग ट्रांसफॉर्मेशन डिवीजन के मुख्य महाप्रबंधक अतिश कुमार राउत उपस्थित रहे।पीएनबी के कार्यपालक निदेशक एम. परमसिवम ने कहा कि यह साझेदारी डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से समावेशी डिजिटल परिवर्तन को गति देगी। उन्होंने कहा कि बहुभाषी एआई के उपयोग से भाषा संबंधी बाधाएं कम होंगी और देशभर के नागरिकों के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं अधिक सुलभ और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनेंगी।डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग के सीईओ अमिताभ नाग ने कहा कि आवश्यक बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच में भाषा कभी बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने बताया कि यह पहल नागरिकों को उनकी पसंदीदा भारतीय भाषा में सहज और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग का अनुभव प्रदान करेगी।वहीं, पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक अतिश कुमार राउत ने कहा कि बैंक सुरक्षित, सरल और ग्राहक-केंद्रित डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। भाषिणी के साथ यह सहयोग विभिन्न भाषाई पृष्ठभूमि के ग्राहकों के लिए बैंक की डिजिटल सेवाओं को और अधिक समावेशी एवं उपयोग में आसान बनाएगा।

Related Articles