Business

भोपाल में एका मोबिलिटी की नई डीलरशिप शुरू, मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों का नेटवर्क होगा मजबूत

भोपाल, 27 अगस्त । इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता एका मोबिलिटी ने अविटल बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर भोपाल के महोली क्षेत्र में नई डीलरशिप शुरू की है। कंपनी के अनुसार, नई सुविधा से मध्य प्रदेश में उसके बिक्री, वितरण और सर्विस नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों को बढ़ावा मिलेगा।

नई डीलरशिप 3एस (सेल्स, सर्विस और स्पेयर्स) सुविधा से लैस है। यहां ग्राहकों को एका की मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल रेंज उपलब्ध होगी। इसमें एका अवि कार्गो, एका अवि 3एस और एका अवि 6एस शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, ये वाहन लास्ट-माइल डिलीवरी, यात्री परिवहन, लॉजिस्टिक्स और अन्य व्यावसायिक जरूरतों के लिए उपयोगी हैं।

एआई आधारित फ्लीट मैनेजमेंट की सुविधा

एका की इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ कंपनी का एआई आधारित एका कनेक्ट फ्लीट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध है। इसके जरिए फ्लीट ऑपरेटर वाहनों की निगरानी और संचालन को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकेंगे। डीलरशिप पर प्रशिक्षित तकनीशियनों और सर्विस वर्कशॉप के माध्यम से आफ्टरसेल्स सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी के बिजनेस हेड एवं चीफ ग्रोथ ऑफिसर रोहित श्रीवास्तव ने कहा कि भोपाल में नई डीलरशिप शुरू करना मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक कमर्शियल मोबिलिटी को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027 तक 20 से अधिक राज्यों में 200 से ज्यादा डीलरशिप तक नेटवर्क का विस्तार करना है।

अविटल बायो एनर्जी के डायरेक्टर ऋषभ बंसल ने कहा कि साझेदारी के जरिए मध्य प्रदेश के फ्लीट ऑपरेटरों को इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों के साथ विश्वसनीय बिक्री, सर्विस और दीर्घकालिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

पीथमपुर में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

कंपनी के मुताबिक, एका भारत में थ्री-व्हीलर से लेकर 55 टन तक के इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन उपलब्ध करा रही है। इसके वाहन भारत में डिजाइन, इंजीनियर और निर्मित किए जाते हैं। कंपनी के कोरेगांव भीमा में बस निर्माण संयंत्र और चाकण में ट्रक व छोटे कमर्शियल वाहन निर्माण केंद्र हैं। इसके अलावा पीथमपुर में 47 एकड़ में नई विनिर्माण सुविधा विकसित की जा रही है। कंपनी के अनुसार, सभी संयंत्रों की संयुक्त प्रस्तावित क्षमता सालाना 10,000 बस, 24,000 छोटे कमर्शियल वाहन और 4,000 ट्रक होगी।

भोपाल डीलरशिप का पता:
एका शोरूम, अविटल बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, प्लॉट 43, ग्राउंड फ्लोर, वीनस अस्पताल के बगल में, महोली, अयोध्या बायपास, भोपाल, मध्य प्रदेश–462010.

Related Articles