भोपाल। कांग्रेस नेता नकुलनाथ के भोपाल दौरे और कार्यक्रम से पहले शहर में लगाए गए उनके होर्डिंग और पोस्टर हटाए जाने का मामला सामने आया है। पोस्टर हटाए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रशासन पर भेदभाव करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह पहली बार है, जब विपक्ष के किसी बड़े नेता के कार्यक्रम से पहले ही उनके प्रचार से जुड़े होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है। बीजेपी नेताओं के होर्डिंग और पोस्टरों पर इसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाती, जबकि विपक्ष के नेताओं के प्रचार सामग्री को हटाया जा रहा है। कांग्रेस ने इसे प्रशासन का भेदभावपूर्ण रवैया बताया है।
