State

3 जनवरी को रीवा से होगी रवाना, 12 दिनों में दो ज्योतिर्लिंग सहित प्रमुख तीर्थस्थलों के कराएगी दर्शन

दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए भोपाल मंडल से गुजरेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

भोपाल। मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 3 जनवरी 2027 को रीवा से ‘दो ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन यात्रा’ के लिए रवाना होगी। भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली इस ट्रेन में प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों से यात्री सवार हो सकेंगे।

आईआरसीटीसी के अनुसार, 11 रात और 12 दिनों की इस धार्मिक यात्रा में यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा के दौरान तिरुपति, श्री कालहस्ती, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

इन स्टेशनों से कर सकेंगे यात्रा

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन रीवा से रवाना होकर सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, बैतूल और नागपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इन स्टेशनों से यात्री ट्रेन में सवार होकर दक्षिण दर्शन यात्रा में शामिल हो सकेंगे।

बुकिंग के लिए यहां करें संपर्क

आईआरसीटीसी ने यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं से अधिक जानकारी और टिकट बुकिंग के लिए भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेलवे स्टेशन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालयों से संपर्क करने की अपील की है।

इस यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को एक ही पैकेज में दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।

Related Articles