State


Bhopal : पीडब्ल्यूडी में दो मुख्य अभियंता अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया, जी पी वर्मा बने सेतु मुख्य अभियंता

भोपाल | मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने प्रशासनिक सख़्ती दिखाते हुए दो मुख्य अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।
पहला मामला भोपाल रेलवे ओवर ब्रिज ऐशबाग क्षेत्र  का है, जहाँ जी.पी. वर्मा, प्रभारी मुख्य अभियंता को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय बदलकर कार्यालय प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भोपाल रखा गया है। इस स्थिति में कार्यों के सुचारु संचालन हेतु  पी.सी. वर्मा, प्रभारी मुख्य अभियंता (मुख्यालय भोपाल) को अस्थायी रूप से सेतु परिक्षेत्र, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

दूसरा मामला रीवा परिक्षेत्र से जुड़ा है, जहाँ  संजय खांडे, प्रभारी मुख्य अभियंता को रेलवे ओवर रिक मामले  निलंबन  किया गया था। उन्हें भी मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर आर.एल. वर्मा, प्रभारी मुख्य अभियंता (जबलपुर परिक्षेत्र) को रीवा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है।

Related Articles