State

हम मिलकर पेड़ लगाएंगे, धरती को हरा भरा बनाएंगे : संगीता अग्रवाल

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत महिला मोर्चा अध्यक्ष ने भी रोपे पौधे, एकलव्य विद्यालय में रोपे  1100 पेड़

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एकलव्य विद्यालय मैहर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में
मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर रानी बाटड, नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोनी, उपाध्यक्ष शीतल ताम्रकार, एसडीएम विकास सिंह, मां शारदा मंदिर के पुजारी दीपू महराज, तहसीलदार जितेंद्र पटेल, सीएमओ लालजी ताम्रकार, महिला मोर्चा अध्यक्ष मैहर संगीता अग्रवाल, संध्या, सरोज, रेखा, रागिनी के अलावा भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य सभी मोर्चा के प्रतिनिधि गण, नगरपालिका स्टॉफ, पार्षद, समाजसेवी, एनजीओ संस्थान, स्व सहायता समूह, एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य सभी विद्यालय के छात्र छात्राएं अध्यापक, नागरिक , पत्रकार आदि लोगो ने मिलकर एकलव्य विद्यालय मैहर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर सभी लोगों को पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया।
इस दौरान महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने भी एक पेड़ मां के नाम अभियान में अपनी हिस्सेदारी निभाते हुए विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। संगीता अग्रवाल ने सभी से आवश्यक जिम्मेदारी समझकर पौधरोपण करने की सलाह देते हुए कहा कि जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग का असर इस बार के ग्रीष्मकालीन ऋतु में सभी ने महसूस किया है, उस परिस्थिति को भांपते हुए अब हम सब की यह जिम्मेदारी बनती है कि हम मिलकर पेड़ लगाएं और धरती को हराभरा बनाएं। संगीता अग्रवाल ने इस अभियान को स्वच्छता मिशन से जोड़ते हुए कहा कि हम यदि स्वच्छ वायु, ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण चाहते हैं तो वृक्षों का उसमें सबसे अहम योगदान है। हमारा वातावरण स्वच्छ रहे इसके लिए हमारा परिवेश वृक्षों से आच्छादित होना आवश्यक है। श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप आज समाज के हर तबके का व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझकर पौधरोपण कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम जो पौधा रोप रहे हैं वह कल हमारा सच्चा मित्र बनकर बड़ा होगा, जो हमें फल, छाया, स्वच्छ वातावरण भी देगा। इसलिए पौधे के लिए आवश्यक पानी, खाद सभी उचित मात्रा में मिले, इसकी भी व्यवस्था करें।

Related Articles