State

भोपाल में एसटीएफ की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 2280 करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा, 90 करोड़ की राशि फ्रीज

भोपाल ।  मध्यप्रदेश की एसटीएफ (विशेष कार्यबल) ने निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। YORKER FX और YORKER CAPITAL नामक गैर-पंजीकृत कंपनियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में अब तक 2280 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शन सामने आए हैं, जबकि लगभग 90 करोड़ रुपये की राशि को फ्रीज कर दिया गया है।

क्या है मामला?

एसटीएफ को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी BOTBRO ट्रेडिंग और फर्जी रोबोटिक सिस्टम सॉफ्टवेयर के नाम पर निवेशकों को 06 से 08 प्रतिशत मासिक रिटर्न का लालच देकर करोड़ों की ठगी कर रहे थे। आरोपी YORKER FX और YORKER CAPITAL के नाम से संचालित हो रहे प्लेटफॉर्म्स के जरिए सोशल मीडिया (मुख्यतः टेलीग्राम चैनल) पर सक्रिय थे।

अब तक क्या हुआ:

2280 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन की जानकारी सामने आई।

90 करोड़ रुपये की राशि एसटीएफ द्वारा फ्रीज की गई।

अब तक कुल 17 आरोपी चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 2 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

दोनों गिरफ्तार आरोपी दिल्ली निवासी हैं और निजी कंपनियों में कार्यरत थे।


आरोपियों की कार्यशैली

एसटीएफ इंदौर के पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार चौधरी के अनुसार, आरोपियों ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया था जो BOTBRO नाम से ट्रेडिंग सिग्नल देने का दावा करता था। इसी के माध्यम से निवेशकों को अधिक लाभ दिखाकर उनसे निवेश कराए गए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे टेलीग्राम और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर बड़ी संख्या में लोगों को जोड़कर धोखाधड़ी की गई।

आरोपी निवेशकों को “ग्लोबल इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटी” का सपना दिखाकर लग्ज़री लाइफस्टाइल और विदेश में निवेश के झूठे वादे करते थे।


विदेशों में भी सक्रियता

जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेशों में सुपर लग्जरी जीवन जी रहे थे और उनके पास विदेशी बैंकों में हाई-वैल्यू इन्वेस्टमेंट के प्रमाण भी मिले हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह घोटाला अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ हो सकता है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

एसटीएफ द्वारा की गई यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी मानी जा रही है, क्योंकि:

यह एक मल्टी-स्टेट और संभवतः मल्टी-कंट्री स्कैम के रूप में सामने आया है।

जांच में फाइनेंशियल क्राइम, टेक्नोलॉजी फ्रॉड और डिजिटल मनी ट्रांसफर से जुड़े कई तकनीकी पहलुओं का खुलासा हुआ है।


क्या है आगे की रणनीति?

पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार चौधरी ने बताया कि एसटीएफ अब अन्य आरोपियों की लोकशनिंग, संपत्ति की जब्ती और फंड ट्रैकिंग पर काम कर रही है।

इनकम टैक्स विभाग और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) से भी इस मामले में समन्वय किया जा रहा है।

सावधानी ही सुरक्षा है

नागरिकों से अपील है कि किसी भी अनधिकृत कंपनी या हाई-रिटर्न वादों पर आधारित निवेश से पहले उसकी वैधता की पुष्टि अवश्य करें।
एसटीएफ ने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति YORKER FX या YORKER CAPITAL से जुड़ा है या उसमें निवेश किया है, तो वह तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर सेल से संपर्क करें।

Related Articles