एनएसयूआई का भोपाल में जोरदार प्रदर्शन: छात्र संघ चुनाव बहाली और शिक्षा में फर्जीवाड़े के खिलाफ गरजी छात्र शक्ति

पुलिस ने रेडक्रॉस चौराहे पर बैरिकेडिंग कर रोका, दर्जनभर से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सोमवार को एनएसयूआई (NSUI) के उग्र प्रदर्शन का गवाह बनी, जब हजारों कार्यकर्ता छात्र संघ चुनाव बहाली, वोट चोरी रोकने, और निजी विश्वविद्यालयों में फर्जीवाड़े के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार और जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व में यह रैली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से राजभवन की ओर बढ़ी, लेकिन पुलिस ने रेडक्रॉस चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़कर लगभग दो घंटे तक जमकर नारेबाजी की। मौके पर माहौल तनावपूर्ण रहा और पुलिस ने एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी रवि दांगी, रवि परमार, अक्षय तोमर, सैयद अल्तमस सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

एनएसयूआई नेताओं ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े की गिरफ्त में है।

रवि दांगी ने कहा ki हमारा संघर्ष केवल छात्र संघ चुनाव तक सीमित नहीं, बल्कि शिक्षा के निजीकरण और फर्जी नर्सिंग कॉलेजों के खिलाफ भी है। सरकार अगर नहीं चेती तो यह आंदोलन प्रदेशव्यापी होगा।

विवेक त्रिपाठी, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा ki सरकार युवाओं की आवाज़ से डरकर छात्र चुनाव बहाल नहीं कर रही। एनएसयूआई ही छात्रों की सच्ची प्रतिनिधि है।

रवि परमार ने कहा ki फर्जी फैकल्टी नियुक्तियाँ और निजी विश्वविद्यालयों का भ्रष्टाचार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है। अब यह अन्याय नहीं चलेगा।

Exit mobile version