State

सांतरागाछी–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन बढ़ाया गया, अब जून-जुलाई तक चलेगी ट्रेन

भोपाल। यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेनों के संचालन एवं विस्तार के निरंतर प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 08611/08612 सांतरागाछी–अजमेर–सांतरागाछी साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस के परिचालन को विस्तारित कर दिया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने जानकारी दी कि यात्रियों की सुविधा हेतु इस स्पेशल ट्रेन का विस्तार निम्नानुसार किया गया है:

विस्तारित संचालन की तिथि:

  • गाड़ी संख्या 08611 (सांतरागाछी–अजमेर स्पेशल एक्सप्रेस): अब 30 जून 2025 तक चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 08612 (अजमेर–सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस): अब 03 जुलाई 2025 तक चलेगी।

भोपाल मंडल के इन स्टेशनों से होगी ट्रेन की आवाजाही:

यह साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस भोपाल रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनोंअशोकनगर, गुना और रुठियाई से होकर गुजरेगी, जिससे मध्यप्रदेश के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।


इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव:

पूर्व दिशा से पश्चिम की ओर (दोनों दिशाओं में ठहराव):
सांतरागाछी जंक्शन, खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, मूरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, रेनुकूट, चोपन, सिंगरौली, बरगवां, सारईग्राम, ब्यौहारी, खन्ना बंजारी, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी, अशोकनगर, गुना, रुठियाई, अटरू, बारां, सोगरिया, बूंदी, मांडलगढ़, चदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद और अजमेर जंक्शन

Related Articles