भोपाल में सड़कों के रेस्टोरेशन का काम तेज, विकास कार्यों के बाद निगम कर रहा त्वरित मरम्मत

भोपाल। नगर निगम भोपाल द्वारा शहर में चल रहे विकास एवं जनसुविधा से जुड़े कार्यों के दौरान खोदी गई सड़कों का रेस्टोरेशन कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण का काम लगातार कराया जा रहा है।

निगम आयुक्त ने विकास कार्यों के बाद सड़कों का रेस्टोरेशन कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के पालन में निगम के सीवेज विभाग द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

गौतम नगर और रचना नगर में 4 किलोमीटर सड़क का रेस्टोरेशन

निगम के अनुसार गौतम नगर और रचना नगर क्षेत्र में लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क की साफ-सफाई कर जीएसबी (ग्रेन्युलर सब बेस) डालकर रेस्टोरेशन कार्य पूरा किया गया है। इसके अलावा इंडस टाउन क्षेत्र में करीब 2 किलोमीटर और बैरागढ़ कलां क्षेत्र में भी लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क का रेस्टोरेशन कराया गया है।

अमृत 2.0 परियोजना के बाद बागमुगालिया में सड़क सुधार

नगर निगम द्वारा के अंतर्गत बागमुगालिया क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने के बाद लगभग 1 किलोमीटर लंबी सड़क का रेस्टोरेशन कार्य भी किया गया है।

निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में जहां भी विकास कार्यों के कारण सड़कों की खुदाई की जा रही है, वहां कार्य पूर्ण होने के बाद तत्काल रेस्टोरेशन सुनिश्चित किया जा रहा है। नागरिकों की सुविधा के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version