State

तहसीलदार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

भोपाल। मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के प्रांतीय चुनाव में जबलपुर में पदस्थ तहसीलदार प्रदीप तिवारी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं अर्पित मेहता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। रविवार को भोपाल में हुए चुनाव के बाद दोनों पदाधिकारियों के निर्वाचन की घोषणा की गई।

चुनाव प्रक्रिया में पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेशभर के तहसीलदारों ने बधाई दी। संघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में तहसीलदारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles