State

लेफ्ट टर्न मार्गों पर इंस्टा रोड पैचर मशीन से किया पेचवर्क

भोपाल, 24 नवम्बर. नगर निगम द्वारा शहर की सडक़ों को गड्ढामुक्त किए जाने पर कार्य किया जा रहा है. जिसके तहत मंगलवार को निगम आयुक्त के निर्देश पर सडक़ मरम्मत एवं पेचवर्क का कार्य किया गया. यह कार्य जोन 12 के अंतर्गत वार्ड 43 में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर सुलभ कॉम्प्लेक्स के समीप तथा चौराहे के लेफ्ट टर्न सडक़ के क्षतिग्रस्त हिस्सों पर इंस्टा रोड पैचर मशीन के माध्यम से डामरीकृत पेचवर्क किया. विशेषकर चौराहे के लेफ्ट टर्न से मुडऩे वाले वाहनों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है. मरम्मत कार्य के दौरान चिन्हित क्षतिग्रस्त स्थानों पर पेचवर्क सामग्री डालकर आवश्यक समतलीकरण एवं सुधार कार्य किया गया, जिससे सडक़ो की स्थिति में सुधार तथा चौराहों पर सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त हो सके.

Related Articles