
भोपाल । मध्य प्रदेश के जबलपुर में जल्द ही राष्ट्रीय वायरोलॉजी लैब स्थापित की जाएगी। इस लैब में बर्ड फ्लू सहित खतरनाक वायरस से होने वाली बीमारियों की जांच और शोध किया जाएगा।
राष्ट्रीय वायरोलॉजी लैब की प्रमुख विशेषताएं
वायरस जनित बीमारियों की होगी गहन जांच।
बर्ड फ्लू, कोरोना, निपाह, जीका वायरस जैसी बीमारियों पर होगा शोध।
नई बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिए वैज्ञानिक अध्ययन किए जाएंगे।
लैब की स्थापना में 2-3 साल का समय लगेगा।
देशभर में चार जगहों पर बनेंगी वायरोलॉजी लैब
जबलपुर (मध्य प्रदेश)
बेंगलुरु (कर्नाटक)
डिब्रूगढ़ (असम)
जम्मू (जम्मू-कश्मीर)





