
भोपाल । मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर! एमपी बोर्ड का रिजल्ट कल (शुक्रवार) दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। विद्यार्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।
रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट:
www.rskmp.in/result.aspx
रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।
परीक्षा का विवरण:
परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक हुआ था। 5वीं कक्षा में 11.17 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए। 8वीं कक्षा में 11.68 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कुल मिलाकर 22.85 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
रिजल्ट से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:
विद्यार्थी अपने स्कूलों में भी रिजल्ट देख सकते हैं। पासिंग मार्क्स न आने पर फेल नहीं किया जाएगा, बल्कि पुनर्परीक्षा का मौका मिलेगा। डिजिटल मार्कशीट भी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।2025





