State

मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती 2025: अप्रैल में आएगा 7,000 आरक्षकों के पदों पर भर्ती विज्ञापन

भोपाल ।  मध्यप्रदेश में 7,000 आरक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए अप्रैल में विज्ञापन जारी हो सकता है। राज्य में पुलिस बल की कमी को देखते हुए कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है।

पुलिस भर्ती से क्या होगा फायदा?

थानों की संख्या बढ़ाने में मिलेगी मदद
प्रदेश में पुलिस बल की कमी होगी दूर
2025 में ही परीक्षा परिणाम जारी करने की योजना
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की पहल

आबादी के हिसाब से बढ़ाए जाएंगे थाने

मध्यप्रदेश में बढ़ती जनसंख्या के अनुसार थानों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। नई भर्ती के बाद नए थानों को खोला जा सकेगा और कानून-व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा।

MP पुलिस भर्ती 2025 की मुख्य बातें

भर्ती विज्ञापन: अप्रैल 2025 में संभावित
कुल पद: 7,000 आरक्षक (Constable)
परीक्षा परिणाम: इसी साल जारी करने की योजना
भर्ती प्रक्रिया: कर्मचारी चयन मंडल  द्वारा

Related Articles