भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government Schemes) की ओर से एक और जनहित में बड़ा निर्णय (Big Government Decision) लिया है। अब उन परिवारों के लिए राहत की खबर है जो अस्पताल से अपने प्रियजनों का पार्थिव शरीर (Free Dead Body Transportation) आर्थिक असमर्थता या संसाधनों की कमी के कारण घर नहीं ले जा पाते थे।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अब शव वाहन (Government Mortuary Van Service) के माध्यम से नि:शुल्क पार्थिव शरीर को जिला अस्पतालों (District Hospital Services) से घर तक पहुँचाया जाएगा। यह सुविधा उन सभी भाई-बहनों के लिए होगी जो अपनों की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर तक लाने में सक्षम नहीं हैं।
डॉ. मोहन यादव ने कहा, “हमने यह तय किया है कि हमारे प्रदेश के किसी भी नागरिक को अपने स्वजन के पार्थिव शरीर को घर ले जाने में कठिनाई नहीं होनी चाहिए। इस सेवा की शुरुआत फिलहाल जिला मुख्यालयों (District Headquarters) पर स्थित बड़े अस्पतालों से की जाएगी। आवश्यकता अनुसार इसे प्रदेशभर में विस्तार दिया जाएगा।”
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
सरकार के इस फैसले से खास तौर पर गरीब, असहाय और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत (Relief to Poor Families) मिलेगी, जो अब सम्मानपूर्वक अपने स्वजन का अंतिम संस्कार कर सकेंगे। इसके अलावा सरकार की इस पहल को मानवता और संवेदनशील प्रशासन (Sensitive Governance) की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सेवा विस्तार की योजना भी तैयार
मध्यप्रदेश सरकार निकट भविष्य में इस शव वाहन सेवा (Expansion of Dead Body Transport Service) का विस्तार तहसील स्तर तक करने की भी योजना बना रही है, ताकि छोटे अस्पतालों और ग्रामीण इलाकों में भी यह सुविधा सुलभ हो सके।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह निर्णय सामाजिक सरोकारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता (Government Commitment to Public Welfare) को दर्शाता है, और इसे प्रदेशवासियों से व्यापक सराहना मिल रही है।
मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: अब सरकार शव वाहन से नि:शुल्क पार्थिव शरीर घर पहुंचाएगी – सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान
