State

देवास: चलती गाड़ी में ली रिश्वत, टोल नाके पर लोकायुक्त ने दबोचा

देवास ।  उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने देवास जिले के सोनकच्छ में बिजली विभाग के कार्यपालन यंत्री (EE) आनंद अहिरवार को ₹25,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी ने यह रकम वाहन अटैचमेंट कराने के बदले फरियादी पुष्पराज सिंह से ली थी।

चलती गाड़ी में ली रिश्वत, लोकायुक्त ने पीछा कर पकड़ा

लोकायुक्त टीम को EE की रिश्वतखोरी की शिकायत मिली थी। आरोपी ने चलती गाड़ी में फरियादी से रिश्वत ली। पुलिस ने पीछा कर भोरासा टोल नाके पर घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े जाने पर EE ने भागने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा।

लोकायुक्त की सख्ती, रिश्वतखोर अफसरों पर शिकंजा

लोकायुक्त पुलिस बिजली विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर नजर रखे हुए थी। इस कार्रवाई से सरकारी महकमों में मची खलबली। आरोपी अधिकारी को नीली हाफ शर्ट पहने हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

Related Articles